भारत में कोविड के मामलों में 10.7 फीसदी का उछाल, पिछले 24 घंटे में आए 37,379 नए कोरोना संक्रमित

नेशनल डेस्क। देश में कोरोना और ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णों देवी यूनिवर्सिटी (SMVDU) के 14 छात्र कोरोना की चपेट में आ आए है। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में 14 छात्र के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से विश्वविद्यालय परिसर (University Campus) को बंद कर दिया गया है। DC Reasi ने इस मामले की जानकारी ट्वीट कर दी।

एहतियातन यूनिवर्सिटी कैंपस बंद कर दिया गया है, लेकिन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अभी भी छात्र मौजूद है। हॉस्टल में मौजूद सभी छात्रों को स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक छात्रों के कोविड-19 परिक्षण किये जाएंगे।

https://twitter.com/_JammuNews_/status/1477351729393856513?s=20

जम्मू में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जम्मू में शनिवार को बहुत दिनों बाद 34 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, इनसे से चार यात्री थे। जम्मू के रियासी जिले में 13 यात्री पॉजिटिव पाए गए है। इन संक्रमितों में से ज्यादातर लोग वैष्णों देवी यात्री है। इस दौरान पिछले 24 घंटो में कश्मीर संभाग में कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई।

See also  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के घर सीबीआई का छापा, पोटाश घोटाले में 2012-13 में दर्ज हुआ था मामला

SMVDU (श्री माता वैष्णों देवी यूनिवर्सिटी) मे लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।