बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
कोरोना

Corona Update : चार दिन बाद 20 हजार से कम मिले कोरोना के नए मरीज, पिछले 24 घंटों में 51 की हुई मौत

Coronavirus Update
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

नेशनल डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमण के 16 हजार से ज्यादा यानी 16,935 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 51 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में एक्टिव मरीजों की आंकड़ा अब 1.44 लाख तक जा पहुंचा है। जबकि संक्रमण दर 6.48 फीसदी है।

बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण रविवार को 200 करोड़ के पार हो गया। इसी के साथ भारत ने इस अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया। 24 घंटे के अंदर चार लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं देश में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा कोरोना डोज लगाए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर