राहत: 30 हजार के नीचे पहुंचा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में 29616 केस, 290 की मौत

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्‍या में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। कई दिनों के बाद 30 हजार के नीचे आई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 29 हजार 616 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 290 मरीजों की मौत हुई है।

कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 36 लाख 24 हजार 419 हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 1 हजार 442 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार 319 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 84,89,29,160 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है, वहीं, पिछले 24 घंटे में 71,04,051 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है।

See also  देश के इन छह राज्यों में कोरोना से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए ये आंकड़ें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।