Corona Update
Corona Update

नेशनल डेस्क। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में करीब 16 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 19,893 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,087,037 हो गई है। बुधवार को 17,135 नए मामले सामने आए थे।

मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 53 लोगों ने कोविड-19 संक्रमण की वजह से जान गंवा दी।अब तक देश में कुल 526,530 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 20,419 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसके बाद देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 43,424,029 पहुंच गई है। वैक्सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 38,20,676 डोज लगाई गई हैं। देश में अभी तक कुल 2,05,22,51,408 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

See also  भागलपुर में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट, कई घर उड़े, अब तक 9 की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर