अच्छी खबर: इस तारीख से कोरोना मामलों में आएगी गिरावट, ख़त्म हो जाएगी तीसरी लहर!
अच्छी खबर: इस तारीख से कोरोना मामलों में आएगी गिरावट, ख़त्म हो जाएगी तीसरी लहर!

नेशनल डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना के मामलों में फ़रवरी महीने से भारी गिरावट देखने को मिलेगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक कुछ राज्यों जहां वर्तमान में कोरोना के मामले बढ़ रहे है, और मेट्रो शहरों में मामले धीरे-धीरे कम होने लगे है।

इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन भी तेजी से किया जा रहा है। जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि, आने वाले समय में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय इन मामलों में लगातार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। बता दें कि अबतक 74% वयस्क आबादी का फुल वैक्सीनेशन हो चुका है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.06 लाख केस सामने आए हैं। हालांकि, यह रविवार की तुलना में करीब 27 हजार कम हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के 3.33 लाख केस सामने आए थे।

See also  Ex Agniveers : सीएपीएफ भर्ती में मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण, गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,43,495 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 439 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी। अब तक 3,68,04,145 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की बात करें तो देश में 22,49,335 एक्टिव केस हैं। यह 5.69%. रिकवरी रेट 93.07% है। देश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविट रेट में भी इजाफा हुआ है। वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.03 फीसद तक पहुंच गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।