Omicron Update : एक दिन में बढ़े16 फीसदी मामले, महाराष्ट्र में चिंताजनक स्थिति
Omicron Update : एक दिन में बढ़े16 फीसदी मामले, महाराष्ट्र में चिंताजनक स्थिति

नेशनल डेस्क। देश में ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार अबतक देश में ओमीक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। इन आंकड़ों के अनुसार कोरोना के इस वैरिएंट के मामले एक दिन 16 प्रतिशत तक बढ़े है।

शुक्रवार को देश में ओमीक्रॉन के 358 मामले थे जो आज बढ़कर 415 हो गए है। लेकिन राहत वाली बात यह है कि, इनमें से 115 मरीज ठीक हो चुके है। एक अनुमान के अनुसार एक दिन में 1 मरीज स्वास्थ्य हो रहा है। ऐसे में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। क्योंकि संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है।

बता दें कि, ओमीक्रॉन ने अबतक देश के 17 राज्यों में अपना कब्ज़ा जमाया है। इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (108) में मिले है। इनमें से 42 मैरिज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली (79) में सबसे ज्यादा केस सामने आए है इसमें से 23 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।

See also  अमेरिका दौरे के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उठाये गए कड़े कदम,

ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान राज्य सरकारों ने नाईट कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाये है। और इसके साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर भी

अन्य राज्यों में ओमीक्रॉन के मामले,

गुजरात -43,
तेलंगाना -38,
केरल -37,
तमिलनाडु -34,
कर्नाटक -31,
राजस्थान -22
हरियाणा -4
ओडिशा -4
आंध्र प्रदेश -4
म्मू-कश्मीर -3
पश्चिम बंगाल -3

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।