चुनावी राज्यों में वैक्सीन सर्टिफिकेट पर नहीं होगी PM मोदी की फोटो, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया फैसला
Image source : google

टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो को लेकर चुनावी राज्यों ने आपत्ति जताई है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला लिया है कि चुनावी राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश में वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को हटाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशन में यह फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आयोग से इस मामले में शिकायत की थी। पार्टी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम में वैक्सीन लगवाने के बाद वितरित किए जा रहे सर्टिफिकेट में पीएम मोदी की फोटो नजर नहीं आएगी. यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव आयोग को दी शिकायत में टीएमसी ने पीएम मोदी पर फ्रंटलाइन वर्कर्स का श्रेय छीनने और अपनी ताकत का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगाए थे.

टीएमसी सांसद ने लिखा था ECI को पत्र

वहीं अपनी चिंताओं के बारे में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ECI को पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था कि ‘स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र पर अपनी तस्वीर, नाम और संदेश डालकर, वह न केवल अपने पद और शक्तियों का शोषण कर रहे हैं, बल्कि कोविड-19 टीकों के उत्पादकों से सराहनीय श्रेय भी चोरी कर रहे हैं।’ इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने बीती 6 मार्च को केंद्र को वैक्सीन सर्टिफिकेट्स पर से पीएम मोदी की फोटो हटाने के लिए कहा गया था।

See also  संसद में बरसे राहुल गांधी, परिसीमन और जाति जनगणना पर सरकार को घेरा, कही ये बात…

9 मार्च को पत्र के जरिए चुनावी पैनल को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने लिखा था कि ECI के सभी निर्देशों का पालन तत्काल किया जाएगा। इन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया आगामी 27 मार्च को शुरू हो जाएगी। मतदान का यह दौर 29 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके बाद 2 मई को मतगणना होनी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।