TRP डेस्क : मथुरा सहित देश भर में कोरोना के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के नियमों में परिवर्तन कर दिया गया है। अब द्वारिकाधीश मंदिर में प्रसाद, चरणामृत के वितरण और ठाकुर जी की परिक्रमा पर रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेश के बाद कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर स्टाफ व सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मंदिर में प्रसाद, चरणामृत या अन्य किसी भी वस्तु के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। 10 जनवरी से मंदिर में श्रद्धालुओं को केवल मुख्य द्वार से ही प्रवेश दिया जाएगा और निकासी के लिए एक अन्य द्वार होगा। इस दौरान ठाकुर जी की परिक्रमा भ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  लॉकडाउन ब्रेकिंग: दिल्ली में 16 मई तक लॉकडाउन 5 और राज्य आगे बढ़ा सकते हैं लॉकडाउन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।