पंजाब में बिजली की दरों में प्रति यूनिट 3 रुपये की कटौती, चन्नी सरकार ने चुनाव के पहले दिया दिवाली गिफ्ट
पंजाब में बिजली की दरों में प्रति यूनिट 3 रुपये की कटौती, चन्नी सरकार ने चुनाव के पहले दिया दिवाली गिफ्ट

TRP डेस्क : देश में कोरोना से संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच ही पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार के 3 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी, बेटे और उनकी बहू में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।

Source – Google

सीएम चन्नी को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयपोर्ट जाना था। लेकिन वो नहीं गए जिसके कारण काफी बवाल भी हुआ था। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि उनके स्टाफ के कुछ लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके कारण वे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयपोर्ट नहीं गए थे। अब सीएम चन्नी के परिवार में 3 सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। फिलहाल सीएम की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।