नई दिल्ली |  भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्र द्वारा 24 दिसंबर से देशभर के हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले 2 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के रैंडम टेस्ट की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद से अब तक कुल 53 यात्रियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उच्च पदस्थ सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना जांच के लिए यात्रियों के 5,666 नमूने लिए गए। एकत्र किए गए कुल नमूनों में से 53 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सूत्र ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया था, आगमन पर 2 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम जांच के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए थे और 24 दिसंबर से नमूना लेना शुरू किया गया था। 1,716 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की जांच की गई है और परीक्षण के लिए 5,666 नमूने एकत्र किए गए हैं। दो प्रतिशत रैंडम सैंपलिंग के दौरान कुल 53 अंतर्राष्ट्रीय यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

See also  Big Breaking: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस


इस बीच, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने 22 दिसंबर को समीक्षा बैठक के दौरान देश में कोविड की स्थिति और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
उन्हें बैठक के दौरान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, ब्राजील आदि सहित कुछ देशों में देखी गई कोविड महामारी के बदलते वैश्विक परिदृश्य से अवगत कराया गया। अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ कोविड टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की गई।


बताया गया कि कोविड टीकों की 220 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें से 102.56 करोड़ पहली खुराक (97 प्रतिशत) और 95.13 करोड़ दूसरी खुराक (90 प्रतिशत) अब तक पात्र लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।