छत्तीसगढ़

TRP डेस्क : देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट से अब तक देश में 7 हजार 743 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कल की अपेक्षा आज ओमिक्रॉन के मामलों में 28.17% की वृद्धि हुई है।

वहीं देश के अंदर पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 71 हजार 202 नए मामले आए हैं और 314 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि आज कल की अपेक्षा 2,369 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,68,833 मामले आए थे। वहीं देश में अब तक 1,56,76,15,454 वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।

एक्टिव केस 15 लाख 50 हजार 377 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख 50 हजार 377 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 4 लाख 86 हजार 66 हो गई। कल देश में 1 लाख 38 हजार 331 लोगों ने कोरोना को मात दी, जिसके संक्रमण मुक्त मरीजों की संख्या 3 करोड़ 50 लाख 85 हजार 721 हो गई है।

See also  Amitabh Bachchan सुबह 3 बजे 'नानावती हॉस्पिटल' में हुए भर्ती

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।