TRP डेस्क : देश भर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक राहत देने वाला फैसला सामने आया है। इस फैसले के अनुसार देश में मार्च महीने से 12 से 15 साल तक के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। टीकाकरण के विषय पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के प्रमुख एन. के. अरोड़ा के द्वारा यह जानकारी दी गई है।

बता दें कि जनवरी माह की 3 तारीख को 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुआ था। NTAGI ने जनवरी माह के अंदर ही 15 से 18 साल के सभी 7.4 करोड़ किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का टारगेट रखा है। जिससे फरवरी माह में ही दूसरी डोज भी उन्हें दी जा सके। जो पूरा होने बाद मार्च में 12 से 15 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।