नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने बिना वीज़ा के रह रहे 12 विदेशी नागरिकों को गिरफ्त में लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दिल्ली पुलिस ने ऐसे 12 विदेशियों को गिरफ्त में लिया किया है जो अवैध तरीके से दिल्ली में निवास कर रहे थे। इनमें से कुछ के पास वीजा है ही नहीं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो वीज़ा की तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी देश में रुके हुए थे। इन गिरफ्तारियों के बाद अब दिल्ली पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को और गती दे दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।