CG News : नकली पुलिस बनकर महिला से लाखों ले उड़े 2 युवक, जांच में जुटी पुलिस
CG News : नकली पुलिस बनकर महिला से लाखों ले उड़े 2 युवक, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। प्रदेश के भिलाई शहर में दो युवकों ने नकली पुलिस बनकर एक महिला के साथ ठगी करके भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार भिलाई में रहने वाली एक महिला को 2 युवकों ने पुलिस बनकर लाखों का चूना लगा है।

बता दें कि इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने उन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार रायपुर वार्ड 34 काली माता पंडरी निवासी सावित्री शर्मा अपने बेटे जयकुमार शर्मा के घर पदुमनगर भिलाई-3 आई थी। 6 फरवरी को मंदिर से वापस लौटते वक्त 2 बाइक सवार युवकों ने खुद को पुलिस बताकर महिला को झांसा दिया। उन युवकों ने खुद को पुलिस बताकर सावित्री शर्मा से कहा कि 2 दिन तक सोने की जेवारत नहीं पहनना है। जिसके बाद महिला ने दोनों हांथ के कंगन और गले की चैन उतारकर दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

See also  19 दिनों में वसूला 9 लाख रुपये, बगैर मास्क घूमने पर 11 हजार से अधिक लोगों पर लगा जुर्माना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।