32 राजनीतिक प्रकरण होंगे वापस, भाजपा के शासनकाल में किये गए थे दर्ज, मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक में हुआ फैसला
32 राजनीतिक प्रकरण होंगे वापस, भाजपा के शासनकाल में किये गए थे दर्ज, मंत्री मंडलीय उपसमिति की बैठक में हुआ फैसला

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें भाजपा शासन के दौरान दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी पर चर्चा की गई। इस दौरान कुल 46 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 32 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई, वहीं 13 प्रकरणों को अमान्य कर दिया गया

इस बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल उपस्थित थे। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में तथा एक प्रकरण को पुनः विवेचना के लिए वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत विधि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  चरणदास महंत की विवादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, घेरा महंत का बंगला