Aftab-Shraddha-Case-In-narco-test-Aftab-revealed-many-secrets-including-Shraddhas-murder-narco-test-will-beagain-today-for-confirmation
Aftab-Shraddha-Case-In-narco-test-Aftab-revealed-many-secrets-including-Shraddhas-murder-narco-test-will-beagain-today-for-confirmation

नई दिल्ली। Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने दो घंटे तक चले नार्को टेस्ट में प्रेमिका की बर्बर हत्या बयां कर दी। हालांकि फॉरेंसिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन सूत्रों का दावा है कि आफताब ने हत्या और शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने की बात कबूल की है।

Shraddha Murder Case: एफएसएल के सहायक निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उसका पोस्ट नार्को टेस्ट भी होगा। यह टेस्ट नार्को टेस्ट के परीक्षण की पुष्टि के लिए किया जाता है। आफताब के जवाबों का विश्लेषण कर रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी जाएगी।

Shraddha Murder Case: बता दें कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में गुरुवार को नार्को टेस्ट कराया गया।
सुबह 10 बजे शुरू हुआ नार्को टेस्ट करीब दो घंटे तक चला।

Shraddha Murder Case: एफएसएल अधिकारियों और विशेषज्ञों की मौजूदगी टेस्ट के दौरान आफताब से 50 से अधिक सवाल पूछे गए जिसमें श्रद्धा की हत्या और शव को ठिकाने लगाने समेत कई राज उगलवाने का प्रयास किया गया।

See also  Narco test: छत्तीसगढ़ में पहली बार नार्को टेस्ट, पूंजीपथरा के गुमशुदगी मामले में हुआ पहला टेस्ट, एम्स के साथ हुआ था करार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।