Atiq's Sister Demanded From The SC. - अतीक की बहन सूको. से करेगी अतीक, असद, अशरफ की मौत की जांच की अपील
Atiq's Sister Demanded From The SC. - अतीक की बहन सूको. से करेगी अतीक, असद, अशरफ की मौत की जांच की अपील

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। माफिया और फिर राजनेता से हत्यारा बने अतीक अहमद की बहन आयशा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। अपने दोनों भाई अतीक, अशरफ की पुलिस सुरक्षा में गोली मरकर हत्या के साथ ही भतीजे असद के एनकाउंटर पर भी सवाल उठाया है। भाइयों के सुरक्षा के दौरान हुई हत्या के साथ असद के एनकाउंटर की जांच की मांग की अपील सुप्रीम कोर्ट से किया है। पुलिस हिरासत में हत्या के मामले में बहन आयाशा नूरी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में दोनों भाईयों समेत अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर को संदिग्ध है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में अतीक की बहन आयशा ने यह भी मांग की है कि किसी सेवानिवृ्त्त जज की में एक न्यायिक आयोग का गठन हो और मामले की स्वतंत्र रूप से जांच की जाए। बता दें कि कोर्ट ने यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था और अब मामले की सुनवाई 3 जुलाई को होगी

See also  कोरोना अपडेटः प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट के बाद मरीजों को रिम्बर्स की हो व्यवस्था/सुप्रीम कोर्ट

आयशा नूरी ने एडवोकेट सोमेश चंद्र झा और अमार्त्य आशीष शरण के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने अपने दोनों भाईयों की हत्या को न्यायेतर हत्याएं बताया है। बता दें कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है। विशाल तिवारी नाम के एक वकील ने कोर्ट में याचिका दी थी और कहा था कि यूपी में अब तक हुए एनकाउंटर की स्वतंत्र रूप से जांच की जाए। कोर्ट ने यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था और अब मामले की सुनवाई 3 जुलाई को होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।