Case of illegal confinement of stray animals: बेमेतरा जिले के दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में पशु क्रूरता के सनसनीखेज मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आवारा और घुमंतू पशुओं को अनाधिकृत रूप से बंधक बनाकर रखने की शिकायत पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार करते हुए पंचायत सचिव को सस्पेंड और 126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया गया है।

ग्राम हेमाबंद में आवारा पशुओं को पकड़कर बंधक बनाने की शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल पशु चिकित्सक को मौके पर भेजा। प्रथमदृष्टया शिकायत सही मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

मौके पर 126 पशु बंधक मिले, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। गांव की सरहद में कुछ मृत पशु भी पाए गए, जिनकी मौत की वजह की जांच शुरू की गई है।

पिता-पुत्र गिरफ्तार, ट्रैक्टर राजसात होगा

पुलिस ने हेमाबंद निवासी दिलीप राय (55) और पुत्र संजय राय (35) के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इन धाराओं में FIR: BNS की धारा 325, 299, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11(1)(क), 11(1)(ज), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10

See also  नक्सली हमले के बाद बरामद किए गए बीजीएल के जिंदा सेल

दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपी द्वारा इस्तेमाल जब्त ट्रैक्टर के राजसात की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया

प्रशासन ने 25 अगस्त को आरोपी द्वारा कब्जा की गई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली।

126 पशुओं को जिले की अन्य गौशालाओं में व्यवस्थित किया गया है। उनकी देखभाल के लिए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है।

मृत पशुओं की मौत की जांच, पंचायत सचिव सस्पेंड

गांव में मिले मृत पशुओं की मौत के कारणों की जांच के लिए 3 पशु चिकित्सकों की टीम बनाई गई है।

वहीं कर्तव्य में लापरवाही पर ग्राम पंचायत हेमाबंद के सचिव प्रकाश कोशले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि पशु क्रूरता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

FAQ: पशु क्रूरता का मामला

सवाल 1. हेमाबंद में पशु क्रूरता का मामला क्या है?

See also  एयरपोर्ट पार्किंग में 'गुंडई' करने वाली ट्रेवल एजेंसियों की 8 युवतियां गिरफ्तार

जवाब: ग्राम हेमाबंद में दिलीप राय और संजय राय ने 126 आवारा पशुओं को अनाधिकृत रूप से पकड़कर बंधक बना रखा था, गांव की सरहद में कुछ मृत पशु भी मिले, शिकायत पर प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की।

सवाल 2. आरोपियों पर किन धाराओं में केस दर्ज हुआ है?

जवाब: BNS की धारा 325, 299, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11(1)(क), 11(1)(ज) और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत FIR दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

सवाल 3. 126 पशुओं का क्या किया गया है?

जवाब: सभी 126 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जिले की अन्य गौशालाओं में सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया है और उनकी देखभाल के लिए पशु चिकित्सकों की टीम लगाई गई है।

सवाल 4. शासकीय भूमि और ट्रैक्टर पर क्या कार्रवाई हुई?

जवाब: 25 अगस्त को आरोपी द्वारा कब्जा की गई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया और उसके द्वारा उपयोग किए गए जब्त ट्रैक्टर को राजसात करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।

See also  दूसरे की जमीन दिखाकर बेचने के नाम पर शातिर ने की 57 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सवाल 5. पंचायत सचिव को क्यों सस्पेंड किया गया?

जवाब: ग्राम पंचायत हेमाबंद के सचिव प्रकाश कोशले को अपने दायित्वों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मृत पशुओं की जांच के लिए 3 डॉक्टरों की टीम भी बनाई गई है।