बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में सांसद के घर चोरों का धावा, नगदी समेत जेवरात लेकर चंपत हुए चोर

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के घर पर चोरी हुई है। रामविचार नेताम के अंबिकापुर निवास में चोरों ने धावा बोला है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है, जिसमें बताया गया है कि 18 मार्च की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ताला को तोड़कर अज्ञात चोर सोने के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए हैं।चोरों ने मेन गेट का दरवाजा तोड़ा है। इसके साथ ही बैठक रूम का आलमारी तोड़ा है।

मुख्य बेडरूम में रखी 2 आलमारी के ताले को तोड़ा गया। जिसमें से कीमती 2 अंगूठी, 1 गले का हार चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने जेवरों को निकालकर डब्बे को फेंक दिया। साथ ही तालों को तोड़ दिया है।

पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार कुल 1 लाख 50 हजार की चोरी हुई है, जिसमें 50 हजार रुपये कैश भी शामिल है। चोरों ने बड़े शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।