Exposing the Burqa Gang: बिलासपुर से फिल्मी कहानी जैसी वारदात सामने आई है। कहते हैं अपराधी चाहे कितना शातिर हो, एक गलती पूरा खेल बिगाड़ देती है। कोटा में भी यहीं हुआ लूट के माल के बंटवारे पर गैंग आपस में भिड़ गई। पेट्रोल पंप के पास हुई मारपीट के बाद घायल बदमाश खुद शिकायत लेकर थाने पहुंच गया, और पूछताछ में पूरा गैंग ही खुल गया।

ASP मधुलिका सिंह ने बताया कि जुलाई में हुई दो बड़ी वारदातों का राज इसी झगड़े से खुला।

पहली वारदात – रेलवे कर्मचारी से लूट: 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7.430 रुपये कलेक्शन लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को बड़े बरमाबर मोड़, सलका डैम के पास टारगेट किया। बैग झपटकर धक्का देकर गिरा दिया।

दूसरी वारदात – बुर्का पहनकर घर में लूट: 18 जुलाई को बुर्का पहनकर बदमाश राजकुमारी जायसवाल के घर में घुसे। हथियार दिखाकर महिला से मारपीट कर तीन फल लॉकेट और दो गेहूं दाना समेत 50 हजार के सोने के जेवर लूट लिए।

See also  पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट : बकरा-शराब पार्टी में ASI पर हॉकी-स्टिक और रॉड से हमला, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

मास्टरमाइंड और रीवा कनेक्शन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राकेश जायसवाल ने दोनों वारदातों की योजना बनाई थी। उसने दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दिया। वारदात में हथियार के इस्तेमाल के लिए सनी सिंह से संपर्क किया गया था।

पुलिस के अनुसार सनी सिंह उन्हें अपने भाई के पास रीवा ले गया, जहां से पिस्टल उपलब्ध कराई गई। यानी लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह ने हथियार का इंतजाम किया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वारदात में इस्तेमाल एक पिस्टल भी बरामद की है।

लूट का सोना ज्वेलरी दुकान में बेचा

जांच में लूटे गए सोने के आभूषणों को ठिकाने लगाने की कड़ी भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक हर्ष नामदेव की मदद से लूटे गए सोने के आभूषण हर्ष सोनी की ज्वेलरी दुकान पर बेचे गए और इसके बदले रकम हासिल की गई।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे और उनके बताए स्थानों से लूट का माल बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल आर्टिका कार, प्लेटिना बाइक और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने 100% माल बरामद कर लिया है – पिस्टल, सोने के जेवर, अर्टिगा कार, प्लेटिना बाइक और 6 मोबाइल।

See also  मैंगो फेस्टिवल: छत्तीसगढ़ में पहली बार 200 प्रजातियों के आमों का होगा प्रदर्शन

लूट के माल के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

एक आपसी विवाद ने पुलिस के सामने पूरे गिरोह की कहानी खोल दी। लूट के माल के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा आरोपितों पर भारी पड़ गया और पूछताछ में रेलवे कर्मचारी से लूट, घर में घुसकर जेवर लूटने, रीवा से पिस्टल लाने और लूट के सीने को ज्वेलरी दुकान में बेचने तक की पूरी कड़ी सामने आ गई।

पुलिस का दावा है कि दोनों घटनाओं से संबंधित 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।