दिल्ली में करीब 5 माह पहले अपनी 26 वर्षीय लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या और फिर शव को गायब करने का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली में करीब 5 माह पहले अपनी 26 वर्षीय लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या और फिर शव को गायब करने का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 28 साल का है और मुम्बई का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसकी शव के 35 टुकड़े किये थे और दिल्ली के अलग-अलग इलाके में फेंक दिए थे।

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी लड़की

26 साल की श्रद्धा वाकर मुंबई के एक मल्टीनेशनल कंपनी में कॉल सेंटर में काम करती थी। जहां श्रद्धा की आफताब अमीन से मुलाक़ात हुई। फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इस विरोध के बाद श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था। इसके बाद वो महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे। लेकिन इसी बीच श्रद्धा का फोन नम्बर बन्द आने लगा।

See also  हॉस्पिटल प्रबंधन को ब्लैकमेल कर 5 लाख की मांग करने वाला शख्स गिरफ्तार

श्रद्धा वाकर महाराष्ट्र के पालघर में रहती थी। जब श्रद्धा के पिता 8 नवंबर को छतरपुर स्थित श्रद्धा के फ्लैट पर पहुंचे, जहां बेटी किराये पर रहती थी तो फ्लैट के दरवाजे पर ताला बंद मिला। फिर उन्होंने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बीते शनिवार को आफताब को उसके फ्लैट से हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी आफताब को पकड़ा गया तो वह लगातार यह बोल रहा था की लड़की यहां नहीं है, लड़की तो कई महीने पहले चली गई। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई की तब उसने चौकाने वाले खुलासे किए।

आरोपी ने इस तरह दिया घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, आफताब ने बताया कि शादी करने को लेकर अक्सर श्रद्धा उस पर दबाव बनाती थी। इस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। बीते 18 मई को झगड़े के दौरान उसने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शरीर के 35 टुकड़े किए और उसे रखने के लिए फ्रिज खरीदा।

See also  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने एंबुलेंस चालक की हत्या के बाद बड़े भाई को किया अगवा

उसने यह भी कबूल किया है कि वह रोज रात 2 बजे फ्लैट से निकलता था और 18 दिन तक शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर जाकर फेंकता रहा। उसने शव को रखने के लिए एक 300 लीटर का बड़ा फ्रिज खरीद कर लाया था। घर में शव की बदबू न फैले इसलिए अगरबत्ती जलाता था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।