शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 शुक्र, 18 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

Bhilai: BSP लोहा चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD विनोद गर्ग और डायरेक्टर संदीप सिंह गिरफ्तार

 BSP Scrap Theft: MD-Director arrested: भिलाई स्टील प्लांट से चोरी छिपे कबाड़ चुराने के मामले में दुर्ग पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। चोरी के स्क्रैप को रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में खपाने के आरोप में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दुर्ग पुलिस […]

Bhilai: BSP लोहा चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, रायपुर पावर एंड स्टील के MD विनोद गर्ग और डायरेक्टर संदीप सिंह गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

 BSP Scrap Theft: MD-Director arrested: भिलाई स्टील प्लांट से चोरी छिपे कबाड़ चुराने के मामले में दुर्ग पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। चोरी के स्क्रैप को रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में खपाने के आरोप में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने कंपनी के MD विनोद कुमार गर्ग (60 वर्ष) निवासी वालफोर्ट सिटी भाठागांव रायपुर और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह (39 वर्ष) निवासी स्मृति नगर दुर्ग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को आरोपी बनाया गया है।

इस फर्म से खुला था 250 टन लोहा चोरी का राज

इस पूरे केस का खुलासा 6 मई 2026 को हुआ था जब भिलाई-3 पुलिस ने पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह स्थित ए.के. ट्रेडर्स और हथखोज में छापेमारी कर करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया था। कार्रवाई में ट्रक, हाईवा, जेसीबी, हाईड्रा समेत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ था। 26 मई को ए.के. ट्रेडर्स से और कबाड़ बरामद होने के बाद जांच तेज हुई।

फ्लाई एश के नीचे छिपाकर निकालते थे स्क्रैप

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फ्लाई एश से भरे ट्रकों के नीचे स्टील प्लेट, बीम और अन्य स्क्रैप छिपाकर प्लांट से बाहर निकालते थे। गिरफ्तार चालकों ने कबूला कि वे 30 से 40 बार इसी तरीके से स्क्रैप बाहर ले जा चुके हैं।

अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

इस मामले में पहले चरण में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब 2 अधिकारियों की गिरफ्तारी के साथ कुल आंकड़ा 21 हो गया है। पहले गिरफ्तार आरोपियों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि बीएसपी का चोरी किया गया कबाड़ रसमड़ा स्थित फैक्ट्री में खपाया जा रहा था। पुलिस अब सप्लाई चेन और अन्य शामिल लोगों की तलाश में है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन