प्रदेश भर में हुई 8 सौ करोड़ की ऑनलाइन ठगी, डेढ़ साल में 67 हजार से अधिक केस हुए दर्ज, अकेले रायपुर में 16 हजार प्रकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में आन लाईन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां डेढ़ साल में 67 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं, और करीब 8 सौ करोड़ की ठगी हुई है। सबसे ज्यादा 16 हजार प्रकरण रायपुर में दर्ज किए गए हैं।

साइबर क्राइम के प्रकरणों की मानिटरिंग कर रहे एक एडीजी स्तर के अफसर के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आन लाइन ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इस पर प्रभावी कार्रवाई भी हुई है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 21 वें नंबर पर है।

पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। साइबर थाने भी खोले जा रहे हैं।

See also  Women's Day special : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने ऊंचा किया प्रदेश का नाम, इंटरनेशनल स्तर पर बास्केटबॉल खेल, किया मजदूर मां का सपना पूरा

बताया गया कि प्रदेश में वर्ष -2023 से जून 2025 तक कुल मिलाकर 67744 आन लाइन ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 791 करोड़ की ठगी हुई है। बताया गया कि इन मामलों में 21195 शिकायतों का निराकरण किया गया, और 1820 पीडि़तों की राशि वापस की गई है। खास बात ये है कि आन लाइन ठगी के मामले प्रदेश के सभी 33 जिलों में आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मामले 16083 रायपुर, फिर दुर्ग में 9060 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। बिलासपुर में 6168, कोरबा में 3694, बस्तर में 2050 और धमतरी में 1638 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जशपुर, सरगुजा में एक हजार से अधिक आन लाइन ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में आन लाईन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां डेढ़ साल में 67 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं, और करीब 8 सौ करोड़ की ठगी हुई है। सबसे ज्यादा 16 हजार प्रकरण रायपुर में दर्ज किए गए हैं।

See also  Weather Update: अच्छी बारिश के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों को करना होगा और इंतजार!

साइबर क्राइम के प्रकरणों की मानिटरिंग कर रहे एक एडीजी स्तर के अफसर के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आन लाइन ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इस पर प्रभावी कार्रवाई भी हुई है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 21 वें नंबर पर है।

पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। साइबर थाने भी खोले जा रहे हैं।

बताया गया कि प्रदेश में वर्ष -2023 से जून 2025 तक कुल मिलाकर 67744 आन लाइन ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 791 करोड़ की ठगी हुई है। बताया गया कि इन मामलों में 21195 शिकायतों का निराकरण किया गया, और 1820 पीडि़तों की राशि वापस की गई है। खास बात ये है कि आन लाइन ठगी के मामले प्रदेश के सभी 33 जिलों में आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मामले 16083 रायपुर, फिर दुर्ग में 9060 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। बिलासपुर में 6168, कोरबा में 3694, बस्तर में 2050 और धमतरी में 1638 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जशपुर, सरगुजा में एक हजार से अधिक आन लाइन ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं।

See also  दिल्ली में विद्यार्थियों से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया संवाद