CG BREAKING : निर्माणाधीन पुल में काम कर रहे इंजीनियर को नक्सलियों ने किया अगवा, जवानों के साथ मुठभेड़ की भी खबर
CG BREAKING : निर्माणाधीन पुल में काम कर रहे इंजीनियर को नक्सलियों ने किया अगवा, जवानों के साथ मुठभेड़ की भी खबर

टीआरपी डेस्क। बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां इंद्रावती नदी में निर्माणाधीन पुल में काम कर रहे इंजीनियर को नक्सलियों ने किया अगवा कर लिया।अपहरणकांड में नक्सलियों के शामिल होने के साथ ही घटना के दौरान फायरिंग किये जाने की खबर निकलकर सामने आ रही है। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस पार्टी को मौके के लिए रवाना कर लापता इंजीनियर की तलाश करने की बात अफसर बता रहे है।

पूरा घटनाक्रम बेदरे थाना क्षेत्र का है, यहां इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुल निर्माण करा रहा इंजीनियर अशोक पवार आज भी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचा हुआ था। तभी इंजीनियर अशोक पवार को कुछ लोगों के द्वारा अगवा कर लिये जाने की खबर है।

वही ASP पंकज शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। इंजीनियर का अपहरण नक्सलियों ने किया ये अभी साफ नही है, पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की हकीकत सामने आ पायेगी।

See also  चप्पल कांड : महिला जिला पंचायत सदस्य लैला और उसके पति ननकू भिखारी के खिलाफ जुर्म दर्ज, जातिगत प्रताड़ना का मामला निकला झूठा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर