रायपुर। CG CRIME: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी इलाके में युवक मोहन साहू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए । पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुढ़ियारी थाना क्षेत्रांतर्गत नया तालाब पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। हत्या की जानकरी लगते ही गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर देखा गया तो व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है जिसके शरीर पर धारदार वस्तु से मारकर वार किया गया है। मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मोहन साहू उम्र 32 साल निवासी नया तालाब गुढ़ियारी के रूप में की गई । साथ ही टीम के सदस्यों को पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक मोहन साहू का 02 माह पूर्व नया तालाब निवासी अनिल महतो से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी अनिल महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  CG Murder BREAKING:कुम्हारी में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अनिल महतो द्वारा बताया गया कि लगभग 02 माह पूर्व मृतक मोहन साहू विवाद करते हुए अपना थूक उसे चटवाया था इसी बात से नाराज होकर वह अपने साथी पुखराज पटेल उर्फ राजू एवं अरविन्द देवार के साथ मिलकर मोहन साहू की हत्या करने की योजना बनाई। फिर आरोपियों ने मिलकर घटना स्थल नया तालाब पास मौका पाकर अपने पास रखें चापड़नुमा हथियार से मोहन साहू पर ताबड़तोड वार कर उसकी हत्या कर दिये एवं फरार हो गये।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।