CG Crime: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती में एक बेटी ने कथित तौर पर अपने ही पिता की हसिया से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी गीता केवट सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय थी। हत्या से पहले उस पर एक निजी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के आरोप भी लगे थे। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

CG Crime: पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक कुमार केवट अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी कारण पत्नी और तीनों बेटियां बीते करीब आठ वर्षों से कोरबा के आदिले चौक क्षेत्र में अलग रह रही थीं।

बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को अशोक की पत्नी और बेटियां जमीन के मुआवजे से जुड़े काम के सिलसिले में गांव आई थीं। उसी रात करीब दो बजे अशोक और उसकी बड़ी बेटी गीता के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान अशोक ने बेटी को अपशब्द कहे, जिससे आक्रोश में आकर गीता ने घर में रखी हसिया से पिता का गला काट दिया।

See also  Jagdeep Dhankhar Resignation: धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा? जानें इसके पीछे की संभावित वजह

CG Crime: घटना के बाद गीता घर से बाहर निकली और अपने रिश्तेदारों को फोन कर हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि मृतक अशोक आदतन शराबी था और शराब के नशे में अक्सर आक्रामक व्यवहार करता था। इसी वजह से पत्नी और बेटियां लंबे समय से उससे अलग रह रही थीं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और चरित्र पर संदेह को हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

CG Crime: पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गीता केवट सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय रहती थी और वीडियो बनाकर पोस्ट करती थी। हत्या से पहले उस पर एक शिक्षाकर्मी का निजी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के आरोप भी सामने आ चुके हैं।

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया गतिविधियों का घटना से कोई संबंध तो नहीं है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  बड़ी खबरः निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को मिली हाईकोर्ट से जमानत