रायपुर/भिलाई। CG News: पूर्व मंत्री व भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर पर हुई करोड़ों चोरी मामले में दुर्ग पुलिस ने चार आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से के पास से तीन किलो सोना, 15 किलो चांदी के जेवर और 6 लाख रुपए नकद बरामद कर लिया है।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज राठी अपने परिवार के साथ पिछले रविवार की शाम से बृजमोहन अग्रवाल के बेटी की शादी मेें शामिल होने के लिए रायपुर गए थे। वहां से दूसरे दिन शाम को वापस लौटे।तो अज्ञात लोगों ने दरवाजे का ताला तोड़कर करीब डेढ़ किलो सोना, 15 किलो चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकदी पार कर दिया। जिसकी रिपोर्ट पद्मनाभपुर चौकी पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना का मास्‍टरमाइंड 40 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बताया जा रहा है कि मास्‍टरमाइंड नागपुर जेल में 12 साल सजा काट चुका है। आरोपी दुर्ग जिले की चोरी की चार-पांच घटनाओं में भी शामिल रहा है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

See also  आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, 32 अस्पतालों पर मरीजों से ज्यादा वसूली का आरोप, 2 का पंजीयन किया गया रद्द

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।