साइकेप्स पोर्टल

रायपुर। साइबर अपराधियों की धरपकड़ अब और अधिक आसान हो जाएगी। साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग के लिए साइकेप्स पोर्टल विकसित किया गया है। आज पुलिस मुख्यालय में इस पोर्टल के संचालन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता ने साइबर अपराध के निवारण हेतु CyCAPS Portal की सराहना करते हुये प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पोर्टल में उपलब्ध टूल्स को समझते हुये इसके प्रभावी उपयोग पर बल दिया।

प्रशिक्षण में देवेन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक, स्पेशल सेल, इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट (तेलंगाना पुलिस) ने पोर्टल के संचालन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग एवं धरपकड़ हेतु CyCAPS Portal विकसित किया गया है, जो विभिन्न डेटाबेस जैसे NCRP] Cyber Safe] CCTNS इत्यादि से जुड़ा हुआ है। इस पोर्टल की मदद से साइबर अपराधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे साइबर अपराध, शिकायत की संख्या, साइबर अपराध के हॉटस्पाट, प्रोफाइल, डिवाइस एवं वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां एक मंच में उपलब्ध है, जिससे साइबर अपराधियों की धरपकड़ में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में समस्त जिलों का लॉगिन आई.डी. बनाया गया है ताकि जिला स्तर पर समस्त इकाई को पोर्टल का एक्सेस प्राप्त हो सके। प्रशिक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक राजनांदगांव राम गोपाल गर्ग, पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कवि गुप्ता एवं समस्त जिलों के साइबर नोडल अधिकारी एवं साइबर सेल प्रभारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।