RES विभाग के अधिकारी की फांसी पर लटकी मिली लाश में फत्तेशाह मार्केट की दुकान के बाहर युवक ने लगाई फांसी, लटकता मिला शव

रायपुर। RES विभाग के अधिकारी की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला राजिम का है। जहां फिंगेश्वर जनपद पंचायत में RES विभाग में पदस्थ SDO राघवेंद्र बहादुर सिंह की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है।

बता दें कि यह लाश सरकारी आवास में मिली है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा है। जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र बहादुर सिंह भिलाई के रहने वाले थे और पिछले कुछ महीनों से फिंगेश्वर जनपद पंचायत में पदस्थ थे। पुलिस अब हत्या या आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बड़ी खबर : भारत माता चौक में बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी भीषण आग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।