रायपुर। राजधानी में ITBP के 38वीं बटालियन कैंप में गोली मारकर ASI की हत्या से जुड़े मामले की प्रारंभिक जांच में कई जानकारियां सामने आई है। आरक्षक सरोज यादव (32 साल) ने 20 राउंड फायरिंग कर एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया (56 साल) को मौत के घात उतार दिया। पता चला है कि आज सुबह एएसआई ने आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी के दौरान फटकार लगाई थी। इससे गुस्साए आरक्षक ने एएसआई पर गोलियां दाग दी। इस दौरान कैंप में मौजूद जवान अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए। इसके बाद जवानों ने कड़ी मशक्कत से आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पूर्व में भी हुआ था विवाद

ITBP के जवानों मुताबिक 3 दिन पहले भी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को ASI देवेंद्र सिंह दहिया ने उनके टर्न आउट (वर्दी) को लेकर डांटा था। सोमवार सुबह भी देवेंद्र सिंह ने कांस्टेबल को इसी बात पर डांटा तो वह न सिर्फ गुस्से में था, बल्कि डरा हुआ भी था।

See also  छेरीखेड़ी से आगे बहेगी विकास की गंगा

परेड के बाद वह बटालियन के अंदर अपने घर पहुंचा। घर पर अपनी पत्नी से भी बात नहीं की। नाश्ता करने के बाद इंसास राइफल लेकर घर से निकला। घर से कुछ दूरी पर कॉन्स्टेबल सरोज कुमार ने ASI दहिया को देखा। एएसआई को लगा कि कॉन्स्टेबल सुबह की अपनी गलती की माफी मांगने उनके पास आया है।

इस दौरान यह देखकर ASI दहिया ने दोबारा उसे अपशब्द बोल दिया। ASI दहिया की गालियां सुनकर कॉन्स्टेबल ने पहली गोली माथे पर मारी। गोली लगते ही ASI दहिया ढेर हो गया। उसके बाद नाराज कॉन्स्टेबल ने सीने और पीठ की तरफ कई राउंड फायरिंग की।

एएसपी कीर्तन राठौर ने मीडिया को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना खरोरा अंतर्गत आईटीबीपी के 38वीं बटालियन कैंप में सुबह 9 बजे के करीब आरक्षक सरोज यादव ने एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया को इंसास राइफल से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। इंसास राइफल से 20 राउंड गोली चली है। घटना के बाद एफएसएल और बैलिस्टिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।

See also  1500 जवान, डॉग स्क्वाड, एसपीजी के कड़े पहरे में होगी पीएम मोदी की सभा

एएसपी ने बताया कि “शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी में लगाया गया था। इस दौरान ASI देवेंद्र ने आरक्षक सरोज को डांट लगा दी थी। इससे आक्रोशित होकर आरक्षक द्वारा गोली चलाये जाने की जानकारी सामने आयी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।