दिल्ली के वसंत विहार इलाके में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पीआर. कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की उनके घर में ही हत्या कर दी गई है।

किट्टी कुमारमंगलम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रहती थीं। साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हत्याकांड में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब नौ बजे धोबी घर आया, नौकरानी ने दरवाजा खोला। नौकरानी को जबरदस्ती एक कमरे में घसीट कर बंद कर दिया। इसी बीच दो अन्य लड़के अंदर आए और किट्टी कुमारमंगलम का गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। घटना के बाद नौकरानी ने शोर मचाया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली। जिसके बाद टीमें बनाई गईं। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी जिसका नाम राजू है, उसे गिरफ्तार कर लिया। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैंप में रहता है। वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।