बिलासपुर। प्रदेश में जब भी सरकारी धान खरीदी की शुरुआत होती है, खरीदी केंद्रों में घोटालों की बिसात बिछनी शुरू हो जाती है। धान खरीदी ख़त्म होने तक घोटाले उजागर होने लगते हैं। मुंगेली जिले में भी ऐसी ही एक गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसमें 39 लाख का गबन किया गया है। इस मामले की जांच के बाद खरीदी केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

मुंगेली जिले के अखरार धान खरीदी केंद्र की शिकायत मिलने पर सहकारिता विस्तार अधिकारी एन. के. कश्यप एवं पर्यवेक्षक विजय कुमार रात्रे द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। जांच करने पर लगभग 1268.10 क्विंटल धान कम मिला। इसके बाद डिंडौरी के शाखा प्रबंधक गौकरण चतुर्वेदी के आवेदन पर चिल्पी थाने में धान खरीदी केंद्र के प्रभारी दिलीप जायसवाल व कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र जायसवाल के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी करेगी।

See also  Bengaluru ATM robbery: बेंगलुरु में दिनदहाड़े 7.11 करोड़ रुपए की लूट, एटीएम में रुपए पहुंचाने जा रही इनोवा को हाईजैक कर लूट को दिया अंजाम