टीआरपी डेस्क
न्यायिक इतिहास में अपनी तरह की पहली घटना जबलपुर हाई कोर्ट में हुई है। खबर आ रही है कि एक जज की कथित टिपण्णी से आहत एक अधिवक्ता ने आत्महत्या कर लिया है। इस खबर के बाद साथी वकीलों ने कोर्ट बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया है। सुरक्षा अधिकारी से भी हाथापाई की सुचना के बाद एसटीएफ ने हाईकोर्ट में मोर्चाबंदी कर लिया है। इधर नाराज़ वकील धरने पर बैठ गए हैं।


जानकारी के मुताबिक जबलपुर हाईकोर्ट वकील अनुराग साहू ने जमानत आवेदन सुनवाई के दौरान, जस्टिस संजयद्विवेदी द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या कर लिया। साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे तो जज नहीं मिले। तब गुस्साए वकीलों ने चीफ जस्टिस कोर्ट में हंगामा शुरू कर दिया। सोशल मिडिया में इस हंगामे की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इसमें कितनी सच्चाई है और असल में मामला क्या है इसका औपचारिक और अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

See also  CG News: धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य, 31 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे किसान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।