दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट में एक ही दिन 100 करोड़ का अवैध माल जब्त
दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट में एक ही दिन 100 करोड़ का अवैध माल जब्त

टीआरपी डेस्क

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने दुबई से आए तस्कर के पास से 7 घड़ियां बरामद कीं। इनकी कीमत 28 करोड़ है। इनमें से एक घड़ी जैकब एंड कंपनी की है। इसमें हीरे जड़े हैं। इसकी कीमत 27 करोड़ है। उधर, मुंबई एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन जब्त की गई। इसकी कीमत 80 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। देश के दो बड़े एयरपोर्ट पर गुरुवार को 100 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध माल की जब्ती हुई।

IGI एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर जुबैर रियाज के मुताबिक आरोपी दिल्ली में एक हाई-प्रोफाइल क्लाइंट को डिलीवरी देने आया था। क्लाइंट गुजरात का रहने वाला है। कस्टम विभाग ने 15 लाख से ज्यादा कीमत वाली एक रॉलेक्स की घड़ी भी बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि क्लाइंट ने दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। आरोपी को जान का खतरा है, इसलिए उसने क्लाइंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। कमिश्नर के मुताबिक यह तस्करी करीब 60 किलोग्राम सोने की स्मगलिंग के बराबर है।

See also  CSVTU PhD fee scam case: सीएसवीटीयू में पीएचडी फीस घोटाला, कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जी रसीदें देकर 9.44 लाख की ठगी, नेवई पुलिस ने भेजा जेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।