छत्तीसगढ़ में आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी नहीं सुरक्षित, भाजपा पार्षद कार्यालय में जमकर हुई मारपीट और तोड़फोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यहां अब आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। बीती रात बदमाशों ने रायपुर के भाजपा पार्षद कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया।

इस दौरान ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ के साथ जमकर मारपीट भी गई। बीजेपी पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल पांडे समेत अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बदमाशों ने भाजपा पार्षद प्रमोद साहू के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। इसकी लिखित शिकायत भगवान यादव ने दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ‘जब शिकायतकर्ता कार्यालय में थे। उस दौरान राहुल पांडे अपने 10-15 साथियों के साथ कार्यालय पहुंचा। आरोपी की मां को अपशब्द कहने लगा। मना करने के बाद भी अपशब्द और भला बुरा कहने लगा औ उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। उसने कार्यालय में मौजूद हेमलाल देवदास से भी मारपीट की।

इतना ही नहीं बल्कि कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की है। जिसकी शिकायत देवेंद्र नगर थाने में दर्ज करवाई है। गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज देवेंद्र नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। जिसमें राहुल पांडे सहित उसके अन्य साथी शामिल है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।