बिलासपुर/तखतपुर। ट्यूशन पढ़ने गए बालक का दिनदहाड़े अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड करने वाले आरोपियों को बिलासपुर ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों को बिलासपु के पास सकरी से गिरफ्तार किया गया है। बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है।

बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर निवासी शशिकांत पाण्डेय का 15 साल का बेटा हिमालया पाण्डेय घर ट्यूशन निकला था। इसी दौरान उनका अपहरण हो गया। किडनेपर्स ने बच्चे के घरवालों को फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की थी। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।

सूचना मिलते ही बिलासपुर एसएसपी दीपक कुमार झा ने साइबर सेल और स्पेशल टीम को अलर्ट कर दिया था, इसी की वजह से किडनैपर्स का लोकेशन सकरी के पास ट्रैस हो गया।पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल बच्चे की किडनैपिंग में कितने लोग शामिल थे, इसकी पूछताछ जारी है। पुलिस देर रात पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

See also  CG News: क्रोमियम और निकल का केलवारडबरी ब्लॉक 78 हजार करोड़ में नीलाम, वेदांता ने जीती बोली