कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़ा करने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजोय नायडू, प्रकाश सिंह और जाहिद खान स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर ट्रैक्टर चालकों से जबरन पैसा वसूलि करते थे।

घटना पोड़ी-उपरोड़ा इलाके की है, जहां आरोपियों ने पुलिस की वर्दी जैसा दिखने वाले कपड़े पहनकर ट्रैक्टर चालकों को रोकना शुरू किया। उन्होंने गाड़ी के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। जब ट्रैक्टर चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाए, तो उन्हें 25 हजार का चालान काटने और ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी। बाद में 1 ₹1,000 लेकर समझौता किया गया। आरोपियों ने नगद और ऑनलाइन दोनों माध्यम से पैसे की वसूली की थी।

घटना का वीडियो एक चालक ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

See also  Naxalite encounter in Bijapur: कोरमा के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़, भारी फायरिंग के बीच कैम्प छोड़ कर भाग निकले नक्सली कमांडर