3 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटती रही मां, लोग देखते रहे तमाशा
3 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटती रही मां, लोग देखते रहे तमाशा

कवर्धा। सिटी कोतवाली इलाके से एक मां की करतूतों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बेरहम मां अपनी 3 साल की बच्ची को पटक-पटककर पीट रही है। वीडियो में बच्ची चीख-चिल्ला रही है, बावजूद इसके बेरहम मां को मासूम पर रहम नहीं आ रहा है।

इससे भी हैरानी की बात ये है कि आस-पास के लोग दूर से खड़े होकर देख रहे हैं, मासूम की पिटाई हो रही है, लोग तमाशबीन बने रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक ये निर्दयी मां भीख मांगकर गुजर बसर करती है। आए दिन शराब के नशे में अपने बच्चों से मारपीट करते रहती है। वीडियो वायरल होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने महिला के तीनों बच्चो को अपने कब्जे में ले लिया है।

शराब के नशे में बच्चों को हमेशा मारपीट करती है बेरहम मां

पुलिस ने बताया कि महिला को थाने लाया गया है, महिला शराब के नशे में थी, शराब के नशे होने के कारण महिला से पूछताछ नहीं हो पाई है। फिलहाल बच्चों को सखी सेंटर में रखा गया, स्थानीय लोगों के मुताबिक बेरहम मां बच्चों से हमेशा ऐसे ही मारपीट करती है। बच्चे मार से चीखते-चिल्लते रहते हैं, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

भीख मांगकर गुजारा करती है महिला

थाना प्रभारी मुकेश सोम ने बताया कि मामला देवार मोहल्ला का है। महिला को उसका पति छोड़ दिया है. अब वह भीख मांगकर जीवन यापन करती है. उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। महिला आए दिन शराब के नशे में धुत रहती है। बच्चों से मारपीट करती है। महिला की कई मर्तबा शिकायत मिल चुकी है, फिलहाल बच्ची को चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस महिला पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…