Murder 0f Drug Addict son - बेटे के टॉर्चर से त्रस्त मां-बाप ने बेटे की दी सुपारी
Murder 0f Drug Addict son - बेटे के टॉर्चर से त्रस्त मां-बाप ने बेटे की दी सुपारी

टीआरपी डेस्क

हैदराबाद में एक प्राचार्य पिता, पढ़ी लिखी मां और संभ्रांत परिवार के मामा ने अपने ही कुल के चिराग की हत्या करवा दी। नशेड़ी बेटे की हरकतों और अत्याचारों से तंग आकर मां-बाप ने बेटे के मामा के जरिये 8 लाख रूपये में हत्यारों को सुपारी दी थी। मृतक साईं राम का पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मारे गए लड़के के माता-पिता, मामा और सुपारी लेने वाले 4 अन्य लोग शामिल हैं।

मृतक

मृतक साईं राम की उम्र 26 साल थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई छोड़ चुका था और शराब के लिए पैसे न देने पर अपने माता-पिता को पीटता था। तंग आकर माता-पिता ने उसके मर्डर की सुपारी दे दी। आरोपियों ने मृतक को मंदिर ले जाने के बाद शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

See also  CG News: सरकार किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: नेताम, विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए कृषि मंत्री

मृतक के मामा को दी सुपारी किलिंग ठेका

हुजूराबाद के सर्किल इंस्पेक्टर रामलिंगा रेड्डी के मुताबिक दंपती ने अपने बेटे को मारने के लिए उसके मामा सत्यनारायण को सुपारी दी। उसने मिर्यालागुडा मंडल के आर रवि, डी धर्मा, पी अगरराजू, डी साई और बी रामबाबू को भी प्लान में शामिल किया। मर्डर के लिए डेढ़ लाख रुपए एडवांस दिए गए। बाकी साढ़े छह लाख रुपए हत्या के तीन दिन बाद देने की बात तय हुई थी।

मृतक का पिता प्राचार्य, बहन अमेरिका में

बेटे की हत्या की सुपारी देने का आरोपी क्षत्रिय राम सिंह मारिपेडा बांग्ला गांव में एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है। उसकी पत्नी हाउसवाइफ है। दंपती की एक बेटी अमेरिका में सेटल है। नशा छुड़वाने के लिए परिवार ने मृतक साईं राम को हैदराबाद के एक पुनर्वास केंद्र भी भेजा था, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इससे तंग आकर माता-पिता ने उसे मारने की सुपारी दे दी।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में उर्वरक के लिए भी एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य , बिना फार्मर आईडी के किसानों को नहीं मिलेगी खाद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।