रायपुर। राजधानी के अभनपुर क्षेत्र में नितेश बत्रा नामक पाकिस्तानी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। लव ट्रायंगल में नितेश की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड से करवाई थी। घटना वाले दिन युवती के कहने पर ही आरोपी प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितेश की पिटाई की, फिर गले में गमछा लपेटकर कस दिया। इसके बाद नितेश को दूर ले जाकर गड्ढे में दफ़न कर दिया गया।

एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 21 मार्च को अभनपुर क्षेत्र के ग्राम भरेंगाभाठा से नवागांव जाने वाली सड़क के किनारे मुरूम के गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दफन हालत में मिला था। अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो मुरूम के अंदर दबे एक शव मिला, जिसके पैर-हाथ बाहर निकले हुए थे।

पुलिस ने मृतक के कपड़े और टैटू के आधार पर उसकी पहचान शदाणी दरबार निवासी नितेश बत्रा (29 वर्ष) के रूप में की। युवक मूलतः पाकिस्तान का रहने वाला था। जांच में पुलिस को पता चला कि माना थाने में मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

See also  IED Blast : नक्सलियों द्वारा लगाए IED बम की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

आलू-प्याज बेचने वाला युवक निकला हत्यारा

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो एक संदेही के बारे में पता चला। जिसकी पहचान आलू-प्याज का व्यवसाय करने वाले श्याम सुंदर सोनी, निवासी बोरियाकला मुजगहन के रूप में की गई। श्याम सुंदर अपने दुकान में काम करने के लिए कर्मचारी भी रखा हुआ था। घटना के बाद से सभी संदेही फरार थे। पुलिस ने संदेहियों की तलाश शुरू की। इस दौरान सभी का लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिला।

आईजी अमरेश मिश्रा ने तत्काल संदेहियों को हिरासत में लेने के निर्देश ग्रामीण एसपी को दिए। पुलिस की टीम ने यूपी में आरोपियों की घेराबंदी कर दो नाबालिग समेत पांच को पकड़ा। सभी को रायपुर लाया गया।

प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या

पूछताछ में मुख्य आरोपी श्याम सुंदर ने खुलासा किया कि पूर्व में मृतक नितेश बत्रा का उसकी प्रेमिका सवित्री साहू के साथ प्रेम प्रसंग था। आरोपी भी सवित्री को पसंद करता था। 16 मार्च की रात श्याम सुंदर अपनी प्रेमिका सवित्री के घर पहुंचा था। इस दौरान वहां पहले से ही नितेश बत्रा भी खड़ा था। नितेश को देखकर श्याम सुंदर आक्रोशित हो गया और बोला कि तुम यहां क्यों आये हो, तुम मेरी गर्लफ्रेंड को क्यों परेशान करते हो। इतने में सवित्री अपने घर से निकली और कहने लगी कि मारो नितेश को, रोज आकर उसे परेशान करता है।

See also  बड़ी खबर : मोहन मरकाम ने लिया मंत्री पद की शपथ

दफनाते वक्त नहीं हुई थी मौत

श्याम सुंदर ने विवाद करते हुए अपनी दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया और नितेश से मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं आरोपियों ने ऑटो में बिठाकर नितेश को अपने साथ मुजगहन के आगे खट्टी-ढोढ़री के बीच तालाब ले गए। जहां फिर से मारपीट किए और गमछा से उसकी गला दबा दी। आरोपियों ने नितेश को मारा हुआ समझा और उसे उठाकर परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में ले गए और उसे एक गड्ढे में दफना दिया। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि नितेश की मौत गाला दबाने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है।

घटना में शामिल दो नाबालिग, एक युवती और मुख्य आरोपी समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में फरार एक अन्य की तलाश की जा रही है।

जानिए आरोपियों के नाम

श्याम सुंदर सोनी पिता विनायक सोनी 21 वर्ष निवासी ग्राम माही थाना करछना प्रयागराज यूपी। हाल पता बोरियाकला मुजगहन।

See also  शराब घोटाले में त्रिलोक सिंह ढिल्लन एक बार फिर गिरफ्तार, EOW ने पकड़ा, आज एपी त्रिपाठी के साथ कोर्ट में पेश करेगी ब्यूरो

सुमित कोसले पिता यशवंत कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भरेंगाभट्टा थाना अभनपुर जिला रायपुर।

सावित्री साहू पिता दिनेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमगला लखनपुर, सरगुजा। हाल पता टेमरी एकता नगर थाना माना

विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।