गोबरा नवापारा। गोबरा नवापारा थाने में पदस्थ हुए सब-इंस्पेक्टर महेश निर्मलकर की मंगलवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। निर्मलकर सोमवार रात 10 बजे तक ड्यूटी में ही तैनात थे. ड्यूटी से छूटने के बाद अचानक उन्हें बेचैनी लगी। इसके बाद उन्हें गोबरा नवापारा के गुलाब गार्डन के सामने स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई उनके निधन पर गोबर नवापारा में पुलिस परिवार ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की हमने एक कर्तव्य निष्ठ जवान को खो दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।