अब दाल मिल के मालिक के साथ धोखाधड़ी... 250 क्विंटल दाल लेकर ट्रक ड्राइवर फरार
अब दाल मिल के मालिक के साथ धोखाधड़ी... 250 क्विंटल दाल लेकर ट्रक ड्राइवर फरार

रायपुर। तमाम हिदायतों के बावजूद लोगों की लापरवाही से प्रदेश में ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। अब खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दाल मिल के मालिक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा का है। दाल मिल के मालिक से ट्रक ड्राइवर ने 250 क्विंटल अरहर की दाल ट्रक में लोड करके ले गया। समय पर ड्राइवर ने दाल की डिलीवरी नहीं की। दाल मिल के मालिक राजेंद्र कुमार गुप्ता ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक पंकज कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 407 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

दाल मिल के मालिक ने 250 क्विंटल दाल की कीमत कुल 17 लाख 86 हजार बताई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। खमतराई पुलिस थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि दाल मिल के मालिक ने किसी अज्ञात व्यक्ति से दाल का सौदा किया। कारोबारी से सौदा करने के बाद यहां से सामान भेजा गया, लेकिन वह गंतव्‍य तक पहुंच नहीं सका।

ट्रक चालक पंकज कुमार ने दाल की डिलीवरी नहीं की, जिसके चलते दाल मिल के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई उसके आधार पर पुलिस ने 407 का मामला दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि रायपुर में ठगों का गिरोह सक्रिय है। लगातार वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।