गरियाबंद। CSEB बलौदाबाजार में पदस्थ विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता कुलेश्वर साहू को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस अफसर ने गरियाबंद में अपनी पदस्थापना के दौरान उसने कई लोगों नौकरी पर लगवाने के नाम पर कुल 60 लाख की ठगी को अंजाम दिया था।

कुलेश्वर साहू ने युवाओं से न केवल रूपये ठगे बल्कि उसने रकम के बदले में उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। खुलासा होने के बाद लोगों ने उससे पैसे वापिस मांगे, लेकिन तब तक आरोपी अभियंता ने इनसे ली गई रकम ऑनलाइन जुए में गवां दी।

रिश्तेदारों को लगाया चूना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पाण्डुका थाना क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र साहू सहित उनके कई रिश्तेदारों को नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख रुपए ठगी की। 3 साल से चल रहे इस खेल में रकम के एवज में आरोपी अफसर ने जाली नियुक्त पत्र भी थमा दिया।

See also  छत्तीसगढ़ः माता कौशल्या की जन्मतिथि का पता लगाएंगे धर्मगुरु, सीएम ने किया आव्हान

नियुक्ति लेने दफ्तर जाने के बाद प्रार्थी के रिश्तेदारों को ठगे जाने का अहसास हुआ तो रकम वापस चक्कर लगाते रहे। वहीं पैसे ना लौटाने पर पीड़ित महेंद्र साहू ने 14 मई को पाण्डुका थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आज आरोपी अभियंता कुलेश्वर साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4),336(3),338,340(2 ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ऑन लाइन सट्टे की लत ने किया बर्बाद

एडिशन एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने आरोपी से पूछताछ के हवाले से बताया कि आरोपी को ऑन लाइन सट्टे की लत लग गई थी। उसने गेम में ठगे गए रकम के अलावा कईयों के रुपए हार गए। इसलिए वह रूपये वापस नहीं कर पा रहा था। आरोपी अफसर के पास से पुलिस ने उसके बलौदा बाजार निवास से 40 हजार नगद, लैपटॉप प्रिंटर और बोलेरो वाहन जप्त किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। और यह भी पता लगा रही है कि पाण्डुका इलाके के अलावा उसकी ठगी के शिकार और कितने लोग हुए हैं।

See also  Chhattisgarh Assembly Winter Session : 805 करोड़ का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित, नक्सल घटनाओं को लेकर गूंजा सदन

गिरफ्तार आरोपी

कुलेश्वर कुमार साहू पिता धन्न्नू लाल साहू उम्र 42 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेश्वर धमतरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी।