तेंदुए की खाल बेचने के प्रयास में घूम रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा

धमतरी। प्रदेश के जंगलों में जानवरों के शिकार का काम धड़ल्ले से चल रहा है। यही वजह है कि जंगली जानवरो के खाल की तस्करी करते हुए लोग यदा-कदा पकड़े भी जाते हैं। ऐसा ही एक मामला धमतरी में पकड़ में आया है, जहां एक शख्स को तेंदुए के खाल के साथ पकड़ लिया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिहावा रोड पर मथुराडीह मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले में कार्रवाई के लिए  सायबर सेल व थाना प्रभारी अर्जुनी को जिम्मेदारी देते हुए टीम के गठन का निर्देश दिया। 

पुलिस द्वारा गठित टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान धमतरी सिहावा रोड ग्राम मथुराडीह मोड़ के पास एक संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में वन्य प्राणी तेंदुए की खाल बरामद की गई। जब्त खाल की कीमत लगभग 10 लाख रूपये बताई गयी है। पकडे गए शख्स ने अपना नाम प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष, निवासी सोनपुर थाना विश्रामपुरी, जिला कोण्डागांव बताया।

आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1)(2)(3), 51, 52 व लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

See also  निःसंतान महिलाओं के गर्भधारण का दावा करने वाले बाबा की जांच शुरू, जानिए बाबा ने क्या कहा..?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।