Cyber Crime

0 पीएफ की रकम ओवरड्राफ्ट होने की बात कहकर धमकाया
0 ठगों ने कहा – आपको हो सकती है जेल

बिलासपुर। केंद्रीय सांख्यिकी विभाग के रिटायर्ड अधिकारी को साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाकर चूना लगा दिया। इसकी शिकायत साइबर थाने में करने के बाद ठगों की खोजबीन शुरू हो गई है।

सिविल लाइन सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द में रहने वाले जार्ज मिंज केंद्रीय सांख्यिकी विभाग में सहायक निदेशक के पद पर पदस्थ थे। 62 साल की आयु के बाद उनका रिटायरमेंट हुआ, तब उनके खातें पेंशन, ग्रेच्युटी सहित अन्य देयकों की राशि का भुगतान किया गया। राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा हुई। इसके कुछ समय बाद तीन पहले ही उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वो आरबीआई के अफसर हैं। उनके प्रोविडंट फंड (PF) में ओवर ड्राफ्ट हो गया है, जिसकी जांच होगी तो रिकवरी होगी और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। ठगों ने उन्हें सेटलमेंट कराने का झांसा दिया

See also  महिला की हत्या कर लाश जलाने के मामले में 15 को आजीवन कारावास

सेटलमेंट कराने का दिया झांसा और किश्तों में की वसूली

रिटायर्ड अफसर ने पुलिस को बताया कि कथित आरबीआई अफसरों ने अलग-अलग नंबर से कॉल कर उन्हें डराया। फिर सेटलमेंट कराने का झांसा देकर पैसों की मांग की। उनकी बातों में आकर उन्होंने पहले प्रोसेस के नाम पर शुल्क जमा किया। इसके बाद अलग-अलग बहाने से उनसे 43 लाख 38 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।

इस तरह हुआ ठगी का अहसास

जार्ज मिंज से किश्तों में 43 लाख 38 हजार रुपए ट्रांसफर कराने के बाद भी उनसे और पैसों की मांग की गई, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने इस घटना की जानकारी रेंज सायबर थाने में दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आइटी एक्ट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनजान नंबर से कॉल आने पर रहें सावधान

साइबर एक्सपर्ट व IPS संदीप पटेल ने बताया कि सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप पर अनजान नंबरों से आने वाले कॉल से सावधान रहें, क्योंकि ऐसे नंबर साइबर फ्रॉड के होते हैं, जो उनसे बैंक या पैसों के लेनदेन संबंधी बातें करते हैं। उनसे अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल संबंधी जानकारी शेयर ना करे। किसी भी प्रकार के थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड न करें। साथ ही किसी भी प्रकार के लुभाने वाले स्कीम या लालच में ना आए।

See also  राज्य और केंद्र में बनेगी BJP की सरकार : रेणुका सिंह

लाइक- सब्सक्राइब जैसे फ्रॉड से बचें

इसी तरह सोशल मीडिया पर चल रहे लाइक, सब्सक्राइब और इनकम जैसे फ्रॉड स्कीम से बचे। क्योंकि, कोई भी व्यक्ति या संस्था इस तरह से घर बैठे कमाई करने वाला काम नहीं करता। इस तरह से छोटी-छोटी बातों को जानकर लोग साइबर फ्रॉड के शिकार होने से बच सकते हैं।