Raipur: राजधानी रायपुर से एक विदेशी युवती के आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिला ने अशोका रतन सोसाइटी के एक फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। ऐसी खबरें हैं कि युवती ने आत्महत्या से पहले अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो भी भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसाइटी के एक फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बता दें कि मृतका नीना बेदींनिस्को 25 साल किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट थी। युवती ने अपने बॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड से पहले वीडियो भेजकर माफी मांगी और बाद में आत्महत्या कर ली।

युवती मार्च 2023 को किर्गिस्तान से भारत आई थी। वह 1 जुलाई से रायपुर के अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी। महिला लिव इन में अपने ऑनलाइन फ्रेंड इमरान फारूकी के साथ रह रही थी।

इस बारे में पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला टैटू बनाने का काम करती थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।