RPF & GRP Operation Yatri Suraksha - जेबकतरो के खिलाफ चलाया अभियान, गिरफ़्तारी भी
RPF & GRP Operation Yatri Suraksha - जेबकतरो के खिलाफ चलाया अभियान, गिरफ़्तारी भी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। रेल यात्री सुरक्षा अभियान के तहत जेबकतरों, उठाईगीरों की धरपकड़ भी की गई। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम अभियान में निकली।

अभियान टीम के प्रभारी उप निरीक्षक ए.जेड.चौधरी, आरक्षक एस.के.गिरी आरक्षक देवेश सिंह और शासकीय रेल पुलिस थाना भाटापारा के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक गोपी सिंह पैकरा के साथ संयुक्त रूप से गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग उधमपुर में चेकिंग के दौरान समय लगभग 13.15 बजे रायपुर से भाटापारा के मध्य एक आदतन आरोपी गिरफ्तार हुआ।

राजेश शर्मा उर्फ बाबू पिता-संतोष शर्मा ,उम्र- 27 वर्ष निवासी-प्रेम नगर राममंदिर के पास थाना-गुढियारी जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ को पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल एवं पर्स को मौका पाकर चोरी करता है। आरोपी के विरुद्ध शासकीय रेलवे पुलिस चौकी भाटापारा द्वारा ईस्तगासा क्रमांक 57/15/2022 धारा 151 107 116(3) सी.आर.पी.सी. दिनांक 21-12-2022 का मामला दर्ज किया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।