हत्या की साजिश

बिलासपुर। संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस की आशंका के मुताबिक कपिल त्रिपाठी और उसके पिता ही इस वारदात के मुख्य साजिशकर्ता निकले। इस मामले का खुलासा करते हुए SSP पारुल माथुर ने बताया कि कपिल त्रिपाठी और उसके सहयोगी को यूपी पुलिस की मदद से एक बस में नेपाल भागते हुए लखनऊ में पकड़ा गया। उन्होंने यह भी बताया कि कपिल घटनास्थल पर मौजूद नहीं था बल्कि वारदात के कुछ मिनट में ही वह थार जीप में सवार होकर भिलाई पंहुचा। यहां उसका सहयोगी भी अलग वाहन में पहुंचा और फिर दोनों भोपाल पहुंचे। यहां से दिल्ली होते हुए दोनों एक बस में सवार होकर नेपाल भाग रहे थे। सर्विलांस के जरिये दोनों को बिलासपुर पुलिस ने ट्रेस किया। बाद में जब मोबाइल बंद हुआ तब एक ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि उसने किस बस में दोनों को बिठाया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पुलिस की मदद की। फिर यूपी पुलिस के सहयोग से दोनों को लखनऊ में पकड़ा गया।

See also  PCC चीफ बनने के बाद दीपक बैज पहली बार पहुंचे रायपुर, कुछ देर में लेंगे शपथ

इस वारदात में शामिल 5 शूटर और हथियार उपलब्ध करने वाले फरार हैं। SSP ने बताया कि कपिल और उसके सहयोगी को लखनऊ में और कपिल के पिता जयनारायण त्रिपाठी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर हत्या हुई है। मामले में पुलिस ने जय नारायण त्रिपाठी, कपिल त्रिपाठी, सुनीता निर्मलकर, प्रेम श्रीवास,अमन गुप्ता, भरत तिवारी, आशीष तिवारी, रवि तिवारी और राजेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते 14 दिसंबर को फार्म हाउस से घर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई। करीब 12 साल बाद फिर शहर में हुए इस तरह के गोली कांड से शहर एक बार फिर से सहम गया। इस मामले में दो पिस्टल से फायर किए जाने की बात सामने आई और पेशेवर हमलावरों पर संदेह किया जा रहा था। 12 साल पहले 19 दिसंबर को पत्रकार सुशील पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोपियों को आज तक पकड़ा नहीं जा सका। वहीं बुधवार को हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर को हिला दिया।

See also  इस RSS कार्यकर्ता के हत्या की जांच अब SIT के हवाले, आरोपियों को पकड़ने पांच हजार के ईनाम का ऐलान

सकरी में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या में इस्तेमाल शूटर्स की कार और एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद किया। बलेनो कार कोटा रोड भरनी पर सदा गांव में पूरी रोड पर मिली जबकि स्कॉर्पियो भिलाई से बरामद की गई। हमलावर कार से कोटा रोड तक गए थे। फिर स्कॉर्पियो में बैठकर भिलाई की ओर भागे। जांच में पता चला कि कार का नंबर प्लेट बदला गया था।

फार्म हाउस में रची गई हत्या की साजिश

संजू की हत्या की पूरी प्लानिंग अमेरी के एक फार्म हाउस में की गई। शूटर 1 सप्ताह से यहां रुके थे और वह लगातार संजू की रेकी कर रहे थे। पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही थी और यहां आने जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाने लगी। फार्महाउस से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें डिस्पोजल और सिगरेट के रेपर मिले।

नेपाल भागने की थी आशंका

पुलिस ने आशंका जताई है कि संदेही कपिल त्रिपाठी नेपाल भाग सकता है बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी वह नेपाल गया था। उसका ससुराल भी उत्तराखंड के आसपास ही है पुलिस ने भी आशंका जताई कि कपिल और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल और आसपास के क्षेत्र से ही हत्या की साजिश रची थी अब पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।

See also  Breaking-छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी: स्टेट विद्युत कंपनी में JE समेत 238 पदों पर निकली भर्ती, 29 से करें आवेदन

कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल अहम

बताया जा रहा है कि पुलिस ने संजू त्रिपाठी के अलावा उसके पिता जयनारायण कपिल और उसकी पत्नी तथा साला सभी के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला। इसके अलावा पिता के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग को भी निकाला गया है। जिससे कई अहम सुराग पुलिस को मिली। इसमें सुपारी के लिंक से लेकर कई जरूरी जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद उसने हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने शुरू की और गुत्थी को सुलझाने में मदद मिली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर