Crime News

भिलाई। एक व्यापारी को मलेशियन नोट की जगह रद्दी थमाने का मामला सामने आया है। साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी करने वाले तीन शातिरों के खिलाफ सुपेला पुलिस ने धोखाधड़ी की धरा के तहत केस दर्ज किया। शातिरों ने पहले व्यापारी को 50 मलेशिया करेंसी दिया, और कहा की उनके पास मलेशिया की काफी नोट है। नोटों को बदलकर कमीशन कमाने के लालच में व्यापारी उनके बातों में फंस गया और साढ़े तीन लाख रुपये गवां बैठा।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की भिलाई-3 में कपड़े की दुकान है। 23 सितंबर को तीनों आरोपित शिकायतकर्ता की दुकान पर पहुंचे थे। वहां पर आरोपितों ने दुकान से अंडरवियर खरीदा और उसका भुगतान किया।

आरोपितों के जाने के बाद शिकायतकर्ता ने अपने एक परिचित को 50 मलेशियन नोट दिखाया। उसके दोस्त ने नोट को देखकर बोला कि नोट असली है,और भारत में इसकी कीमत 800 रुपये के आसपास है।

See also  सीएम ने वित्त मंत्री को खत लिख व्यवसायियों को राहत प्रदान करने किया अनुरोध

उस दोस्त ने कहा कि इन नोट को बदलकर वे अच्छा कमीशन कमा सकते हैं। इसके बाद पीड़ित ने आरोपितों से संपर्क किया। आरोपितों ने बताया कि उनके पास 50 रिंग्गित के 1660 नोट हैं। आरोपितों ने नोटों की गद्दी दिखाई। उसमें से उन्होंने आठ नोट निकालकर भी दिखाए। विश्वास होने पर उनके बीच उन नोट का सौदा साढ़े तीन लाख रुपये में तय हुआ। 27 जून को वे लोग नोट लेने के लिए गदा चौक पहुंचे। जहां पर आरोपित एक झोले में नोट लेकर पहुंचे थे।

पीड़ित व उसके दोस्त ने उन्हें साढ़े तीन लाख रुपये देकर वो झोला ले लिया। रुपये लेकर आरोपित वहां से चले गए। आरोपितों के जाने के बाद उन्होंने झोले से नोट निकालकर देखा तो उसमें रद्दी भरा हुआ था। इसके बाद पीड़ित ने सुपेला थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराइ। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू की है।

See also  बड़ी खबरः राज्यपाल अनुसुइया उइके ने विशेष सत्र आहूत करने की फाइल लौटाते हुए दोटूक कहा...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।