silver smuggler arrested - महासमुंद पुलिस को 3 तस्करों से मिली इतनी नकदी और चांदी
silver smuggler arrested - महासमुंद पुलिस को 3 तस्करों से मिली इतनी नकदी और चांदी

टीआरपी डेस्क

महासमुंद की सिंघोडा पुलिस ने चांदी तस्करी कर रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियो से 62 किलो 280 ग्राम चांदी व 70 हजार रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस ने इन लोगो से चांदी के वैध दस्तावेज मांगे, इनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। पुलिस ने वहां जांच अभियान के दौरान यह सफलता पाई है।

सिंघोडा पुलिस एन एच 53 पर रेहटीखोल के पास संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उडीसा से कार क्रमांक MP 07 CG 5090 आयी तो पुलिस ने अन्य वाहनों की तरह जांच के लिए तस्करों को भी रोका। उनकी घबराहट से पुलिस को संदेह हुआ। बारीकी से पड़ताल करने पर कार की पिछली सीट में बने एक गुप्त चेम्बर से 62 किलो 280 ग्राम चांदी का सिल्ली मिली।

पुलिस ने चांदी के दस्तावेज मांगे पर कार मे सवार संजय कुमार , राज किशोर शर्मा व लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल के पास कोई दस्तावेज नही थे । पुलिस ने इन तीनो को धारा 379 भादवि , 41(1+4) जा० फौ ०के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर चांदी जब्त कर कार्यवाही कर रही है । जब्त चांदी की कीमत 3114000 रुपये है। एसपी भोजराम पटेल के मुताबिक पुलिस जांच अभियान के द्वारा तस्करों पर समय समय में अभियान चलकर कार्रवाई करती रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।